सीएम योगी से मिले जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक
विस्थापित हिंदू परिवारों के पुनर्वासन पर किया आभार व्यक्त ,हस्तिनापुर के विकास पर भी हुई चर्चा
मेरठ।प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने विधानसभा हस्तिनापुर में रह रहे पूर्वी पाकिस्तान वर्तमान में बांग्लादेश से आए विस्थापित हिंदू परिवारों के कानपुर देहात में पुनर्वासन को लेकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
बैठक के दौरान हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री दिनेश खटीक ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन विकास और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।इस भेंट को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


No comments:
Post a Comment