वास्तु के हिसाब से बन रहा पीएम का 64 फीट लंबा व 8 फीट चौड़ा मंच

-22 फरवरी को रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

-न्यू-टाउनशिप के उद्घाटन के बाद मोहिउद्दीनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 22 फरवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन उनकी मोहिउद्दीनपुर में होने वाली विशाल जनसभा को देखते हुए वास्तु शास्त्र के हिसाब से  64 फीट लंबा और 8 फीट ऊंचा मंच तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय व प्रदेश के मंत्री इसी मंच पर  होंगे। दो स्थानों पर अलग-अलग पांच हेलीपैड भी बनाए गए है।  22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए मेरठ आ रहे है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को देखते हुए मंच को वास्तु के हिसाब से बनाया जा रहा है। मंच को पंडाल में पूर्व दिशा में बनाए गए मंच को लोग वास्तु के अनुरूप देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि मेरठ से प्रधानमंत्री  2027 के चुनाव का संदेश देंगे। मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप में अगस्त 2025 में सीएम योगी की सभा हुई थी। अब इसी जगह प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

सात लाख वर्ग फीट का है जनसभा स्थल

 जनसभा का स्थल सात लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है। इनमें से चार हजार वर्ग फीट क्षेत्र में टेंट लगाए गए हैं। एक लाख कुर्सियां लगाई जाएंगी। मोदी के मंच के ठीक सामने एसपीजी का सुरक्षा घेरा होगा। प्रधानमंत्री के ठीक सामने एनसीआरटीसी, सरकारी अधिकारी और भाजपा के लोग होंगे। मुख्य पंडाल के बराबर में दोनों जर्मन हैंगरों में आम जनता के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए तीन एंट्री मार्ग बनाए जा रहे हैं।


25 एलईडी लगाई जा रही

प्रधानमंत्री की  जनसभा को देखते हुए 25 एलईडी लगाई जा रही हैं। इसके माध्यम से व्यक्ति अपनी कुर्सी पर बैठकर पीएम का संदेश सुन सकेंगे। सभा स्थल पर साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल आदि नेता लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts