विश्व कैंसर दिवस 

 340 व्यक्तियों की ओरल व ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित स्क्रीनिंग की गई 

 मेरठ।  विश्व कैंसर दिवस के रूप में United by Unique की थीम पर प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर निशुल्क जांच व उपचार शिविर का आयोजन कर मनाया गया । 

  पी.एल शर्मा जिला चिकित्सालय, में एक भव्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा . अशोक कटारिया  एवं  प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा सुदेश कुमारी    जिला चिकित्सालय द्वारा किया गया। उक्त शिविर के अंतर्गत सभी जनमानस को प्रमुख 3 कैंसर (सर्वाइकल ब्रेस्ट एवं ओरल) के बारे में विस्तृत जानकारी एवं स्क्रीनिंग से संबंधित परामर्श उपलब्ध कराया गया l साथ ही आयोजित चिकित्सा शिविरों में लगभग 622 लोगों को कैंसर से संबंधित बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई एवं लगभग 340 व्यक्तियों की ओरल व ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित स्क्रीनिंग की गई ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts