नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, मेरठ में ‘रंगरेज़ा–26’ होली उत्सव का भव्य आयोजन
मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में ‘रंगरेज़ा–26’ होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया ने अन्य निदेशकों डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र तोमर तथा मनोज गोयल के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति बी.टेक की छात्रा बुलबुल कश्यप ने दी।
उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में डॉ. भोमिया ने सभी छात्रों एवं उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व रंगों, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है तथा इसे शालीनता और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया। बी.एड. की छात्रा कृतिका ने होली थीम पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं बीसीए व बीबीए की छात्राओं प्रिसी और अंशिका ने लोकप्रिय होली गीतों पर आकर्षक समूह नृत्य से सभी का मन मोह लिया। मुख्य लॉन में विद्यार्थियों ने डीजे की धुनों पर रंग-गुलाल के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया।
संस्थान के चेयरमैन बृजवीर सिंह ने छात्रों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और खुशियों के नए रंग भरता है तथा ऐसे आयोजन संस्थान परिवार के बीच आपसी समरसता को सुदृढ़ करते हैं।कार्यक्रम संचालन का दायित्व मधुमिता ने निभाया, जिनका सहयोग दिव्यांशी एवं आर्ची ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शंभू मिश्रा, शुभम कश्यप, उषा शर्मा, रेखा, नेहा, पल्लवी, राधिका, रिया ठाकरण, शिवाक्षी, कपिल अग्रवाल, प्रियांका, टीना, दीपक, गुलाब, मानसी, नजली सहित टीम के अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment