टी-20 विश्व कप से भारत -पाक के मैच से पहले ने किया टीम 11 में बदलाव 

 संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा व अर्शदीप के स्थान पर कुलदीप यादव को लिया 

 कोलंबो ,एजेंसी।   टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अब चंद घंटे ही दूर है लेकिन इस मैच से पहले भारतीय खेमे दो बदलाव किए गये है।  दावा किया जा रहा है कि अर्शदीप सिंह इस मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह भारतीय टीम कुलदीप यादव को मौका देने वाली है। यही नहीं प्लेइंग इलेवन में एक और बदलाव तय माना जा रहा है। अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका मिलने वाला है। अभिषेक पिछले मैच में बीमार होने के चलते नहीं खेले थे लेकिन अब ये खिलाड़ी फिट हो गया है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर कोलंबो में होने वाली है और इस मैच को कवर करने पहुंचे पत्रकारों ने खबर दी है कि इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया जाएगा। कोलंबो की स्पिन फ्रेंडली कंडिशंस को देखने के बाद भारतीय टीम ने कुलदीप यादव को मौका देने का फैसला किया है। बता दें पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव का प्रदर्शन कमाल का है. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा विकेट लिए हैं।

कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 मैचों में 23 विकेट झटके हैं।वो पाकिस्तान के खिलाफ एक बार मैच में पांच विकेट और एक बार 4 विकेट हासिल कर चुके हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को उनकी वैरिएशन समझने में दिक्कत आती है, खासतौर पर बाबर आजम को उनके सामने काफी प्रॉब्लम पेश आती है।

कोलंबो में स्पिनर्स का दबदबा

सबसे अहम बात ये है कि कोलंबो के जिस आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मैच होना है वहां स्पिनर्स का दबदबा रहता है। हालांकि पाकिस्तान की टीम अबतक इस ग्राउंड पर नहीं खेली है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पर पिछले मैच में अपना दम दिखाया था।उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. शादाब खान ने 2 विकेट हासिल किए थे।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts