यात्री एक ही टिकट पर नमो भारत व मेट्रो में कर सकेंगे यात्रा
मेरठ। एनसीआरटीसी यात्रियों का सफर और भी आसान करने जा रहा है। रैपिड और मेट्रो मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों से एक ही टिकट पर रैपिड रेल कॉरिडोर में हाईस्पीड नमो भारत और मेरठ मेट्रो से सफर कर सकेंगे। यात्रियों को रैपिड रेल कॉरिडोर में नमाे भारत और मेरठ मेट्रो के लिए अलग -अलग से टिकट लेने के लिए जददोजहद नहीं करनी होगी।
एनसीआरटीसी ने दोनो सेवाओं के लिए सिंगल टिकट सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। एक ही टिकट पर लोग नमो भारत और मेट्रो दोनो की सेवाएं आसानी से ले सकेंगे। मेरठ साऊथ से मोदीपुरम तक 13 स्टेशन में कही से भी कोई भी व्यक्ति टिकट ले सकता है। दिल्ली, गाजियाबाद की यात्रा कर सकता है। मेरठ साऊथ से मोदीपुरम के बीच किस भी मेट्रो स्टेशन से आपको दिल्ली ,गाजियाबाद जाना है तो आप उसी स्टेशन से टिकट ले सकते है। मोदीपुरम , बेगमपुल्, शताब्दी नगर या मेरठ साऊथ से इंटरचेंज कर नमो भारत से दिल्ली , गाजियाबाद तक की यात्रा कर सकते है।


No comments:
Post a Comment