17वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 फरवरी को

1500 से ज्यादा पंजीकरण हुए, कुंडली मिलान के लिए ज्योतिषाचार्य भी मौजूद रहेंगे

मेरठ।श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी की ओर से 17वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 फरवरी को आयोजित होगा। कार्यक्रम रविवार को प्रातः 9:30 बजे पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक (निकट बच्चा पार्क) में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और कुमार शेखर विजेंद्र अध्यक्ष, शोभित विश्वविद्यालय मेरठ होंगे। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, देहरादून और महाराष्ट्र से वैश्य समाज के लोग अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के साथ शामिल होंगे।सम्मेलन में विशेष परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों का जीवन परिचय प्रकाशित होगा। संस्था को अब तक 1500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर ज्योतिष आचार्यों द्वारा कुंडली मिलान की व्यवस्था भी रहेगी।

महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि जिन अभिभावकों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी सम्मेलन में भाग लेकर परिचय सत्र में शामिल हो सकते हैं। अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए संस्था द्वारा 11 निर्धन कन्याओं के विवाह कराने की भी योजना है।

पत्रकार वार्ता में मुख्य संरक्षक राजेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल, संयोजक राजीव मित्तल, पत्रिका संपादक संजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता मनु सहित संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन से समाज के युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी मिलने का अवसर मिलेगा और परिवारों की विवाह संबंधी चिंताओं का समाधान होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts