वैलेंटाइन वीक में री-रिलीज होगी 'ये दिल आशिकाना'

मुंबई। वैलेंटाइन वीक में रोमांस का पुराना जादू फिर से छाने वाला है, साल 2002 की हिट रोमांटिक ड्रामा 'ये दिल आशिकाना' बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज होने जा रही है। करण और जिविधा की जोड़ी 24 साल बाद उसी पुराने अंदाज में दिखेगी।
ट्रू एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने घोषणा की है कि यह फिल्म 13 फरवरी को, वैलेंटाइन डे के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूल रिलीज के 24 साल बाद यह फिल्म दर्शकों को फिर से थिएटर में देखने का मौका मिलेगा। कुकू कोहली निर्देशित 'ये दिल आशिकाना' साल 2002 में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में करण और पूजा (जिविधा शर्मा) की रोमांटिक केमिस्ट्री, एक्शन और यादगार संगीत (नदीम-श्रवण) ने दर्शकों का दिल जीता था। खास बात यह है कि फिल्म कभी किसी ओटीटी या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हुई, इसलिए नई पीढ़ी के लिए यह थिएटर में पहली बार देखने का सुनहरा अवसर है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts