पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, किया दर्शन
पुरी। व्यापारी से 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फंसी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मकर संक्रांति पर भगवान जगन्नाथ के दर पर पहुंचीं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अपनी मां सुनंदा के साथ मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। उनका दर्शन करने का एक्सपीरियंस भावुक कर देने वाला रहा।
उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि आज के विशेष दिन भगवान जगन्नाथ के अद्भुत दर्शन करने का मौका मिला। शिल्पा शेट्टी को अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। इस मौके पर शिल्पा और उनकी मां पीले रंग के सूट में दिखीं। पहले उन्होंने मंदिर के बाहर लगे दीपस्तंभ का दर्शन किया और मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष आयोजन होता है और भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाता है, जिसमें तिल और मौसमी सब्जियों से बनी खिचड़ी विशेष होती है।
अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज के दिन दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर प्रशासन को विशेष धन्यवाद दिया, क्योंकि उन्हीं की वजह से उन्हें अच्छे से प्रभु जगन्नाथ के दर्शन हो पाए।


No comments:
Post a Comment