कोहरे मे चलते अनियत्रित इवी कार ने कई मारी टक्कर 

 कार की टक्कर से हवा में उछला चाट विक्रेता, खंबे से टकराने के बाद रूकी कार 

मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के नया बाजार में  शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा।  घने कोहरे में इलेक्ट्रिक कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। बताया जाता है कि चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था।

शनिवार सुबह मंडी की तरफ से एक इलेक्ट्रिक कार सदर फव्वारा चौक की तरफ बढ़ी। इसी दौरान एक गली से चाट विक्रेता अपना ठेला लेकर बाहर निकाला। बताया जाता है कि कोहरा होने की वजह से कार चला रहे व्यक्ति को ठेला नहीं दिख पाया। कार तेज रफ्तार में ठेले से जा भिड़ी। इस हादसे में ठेला ले जा रहा शख्स भी चपेट में आ गया।

सड़क पर बिखर गया ठेले का सामान

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराते ही ठेले का सामान सड़क पर बिखर गया और ठेला संचालक लगभग 4 से 5 फुट हवा में उछला। हादसे में ठेला संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और ठेला संचालक को संभाला।

बिजली के पोल से टकराकर रुकी कार

चालक का कार से नियंत्रण खो गया। ब्रेक ना लगने के कारण चालक की कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में जा घुसी। यहां भी एक महिला अपने बच्चों के साथ घर के बाहर खड़ी थी। कार की चपेट में आकर यह महिला भी घायल हो गई। महिला के पैर में चोट आई है।

सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में कार चालक की पहचान सदर निवासी राकेश मोहन अग्रवाल के रूप में हुई। जबकि चाट विक्रेता का नाम आकाश बताया जा रहा है जो नील की गली में चाट का ठेला लगाता है। आकाश के कमर और पैर में चोट लगी है जिसे दर्द से कराहता देख परिजन अस्पताल ले गए। महिला के पैर की भी डॉक्टरी कराई गई है।

कार की टक्कर से बिजली का खंभा भी टूटा

पुलिस की माने तो कर चालक हादसे से हॉपलेस हो गया और उससे ब्रेक की जगह रेस दब गयी। ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक कार होने के कारण ऐसा हुआ, यह माना जा रहा है। घबराहट के चलते ही कार सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई जिसमें बिजली का खंबा भी टूट गया। इसी खंभे के पास महिला अपने बच्चों को लेकर खड़ी थी जिसे बचाने के चक्कर में वह भी घायल हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts