अनुपमा फेम टीवी अभिनेत्री अद्रिजा रॉय की सगाई
मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' में राही का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बना चुकी अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने हाल ही में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विगुनेश अय्यर के साथ सगाई कर ली। इसकी कुछ फोटो अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
शेयर की गई तस्वीरों में अद्रिजा और विगुनेश एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। अद्रिजा रॉय ने लाल रंग की कांचीवरम साड़ी पहनी हुई है। लुक को पारंपरिक और सिंपल बनाने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है। दूसरी ओर विगुनेश नीले रंग के कुर्ते और सफेद धोती में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
दोनों की सगाई में केवल परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल थे। अद्रिजा ने पोस्ट कर लिखा, "जिस प्यार के लिए मैंने दुआ मांगी थी, उसी से अब मेरी सगाई हो गई है। एक साधारण 'हैलो' से शुरू होकर एक पवित्र रिश्ते में बंध गया है। अब मेरा दिल सुकून महसूस कर रहा है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, मेरे प्यार।" बताया जाता है कि अद्रिजा और विगुनेश की पहली मुलाकात किसी पार्टी के दौरान हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts