करें ऊर्जावान भारत का निर्माण
इलमा अज़ीम
नव वर्ष 2026 का आगमन हो चुका है, आप सभी को अनंत शुभकामनाएं ।अब हमारा कर्तव्य बन जाता है कि तन मन धन को स्वस्थ रख एक सशक्त ऊर्जावान शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में अपना समग्र योगदान प्रदान करें। भारत में यदि स्वास्थ्य जनमानस होगा तो सकल घरेलू उत्पाद में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है उत्पादकता और आय में बढ़ोतरी होगी क्योंकि स्वास्थ्य में सुधार होने से बीमारी में होने वाले खर्च में बहुत कमी होने की संभावना होती है। इस तरह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में आमजन को स्वस्थ रहना सरकार की सफलता ही होगी। क्योंकि व्यक्ति से समाज बनता है और समाज से राष्ट्र बनता है एक व्यक्ति का मस्तिष्क तथा शरीर यदि स्वस्थ रहें तो संपूर्ण समाज स्वस्थ रहेगा और इस तरह संपूर्ण राष्ट्र स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ रहने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार पूरे देश में होगा। इस तरह राष्ट्र की प्रगति तथा विकास द्रुत गति से होने लगेगा, अतः स्वस्थ रहें मस्त रहें और यह समझ ले कि स्वास्थ्य ही एक बड़ा धन होता है।
मनुष्य यदि स्वस्थ नहीं रहेगा तो वह न तो परिवार व समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है और ना ही राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता हैl तन के स्वस्थ रखने के साथ मानसिकता यानी मन को स्वस्थ रखना होगा अन्यथा उसका जीवन निराश एवं कुंठा ग्रस्त रह सकता हैl इसलिए स्वास्थ्य को जीवन का अनमोल रत्न माना जाता है या यूं कहें कि स्वास्थ्य ही धन होता है।
इसी से सशक्त भारत का निर्माण हो सकेगा। भारत को एक प्रगतिशील एवं मजबूत राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव होगा, जब सरकार द्वारा एक महत्वकांक्षी योजना बनाकर इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए। इसे जन आंदोलन के रूप में पूरे भारत में विस्तृत कर पूरे भारतीय जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता के प्रति लगाव पैदा कर पूर्व संपूर्ण भारत को स्वस्थ बनाने का धीरे लेकर आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण हर साल भारत में हजारों लोग मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं।
साथ में आर्थिक क्षति की बहुत बड़ी होती है। इससे देश की प्रगति तथा विकास में भी बाधा उत्पन्न होती है। भारत में वस्तुतः सभी प्रकार की बीमारी का मूल कारण भारतीय जनमानस की अनियमित जीवन शैली है। लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते, इससे भारत में स्वास्थ्य संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।




No comments:
Post a Comment