के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में ’वंदे विरासत’ कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर विद्यालय के प्रांगण में झंडा फहराया । विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान व वन्दे मातरम का भावपूर्ण गायन किया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान के महत्व व देश को विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हुई उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से सच्चा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया व वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए इसके 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और एकता का प्रतीक है।


No comments:
Post a Comment