आर्ची व धैर्य बने मिस व मिस्टर के एलआई
के एल. स्कूल में 'मिशन फेयरवेल 2025-26' के भव्य आयोजन द्वारा दी छात्रों को भावभीनी विदाई
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2025-26 के कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह " मिशन फेयरवेल " का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर्स मनमीत खुराना, हरनीत खुराना एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
इसके पश्चात बैंड एवं संगीत की मधुर प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को संगीतमय कर दिया। कक्षा 11 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक पाश्चात्य नृत्य, नृत्य नाटिका एवं लघु नाटिका ने सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मध्य में कक्षा 12 के छात्रों के लिए रोचक खेल भी रखे गए थे जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह से भाग लिया।विद्यालय की हेड गर्ल द्वारा दिया गया भावपूर्ण संबोधन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं भावुक क्षण रहा। इसके बाद आयोजित टाइटल सेरेमनी में विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। जिसमें आर्ची शर्मा व धैर्य चाहल मिस . के एलएआई एवं मि.. केएलआई रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए प्रेरक उद्बोधन ने छात्रों को आत्मविश्वास से भर दिया। कक्षा 12 के छात्रों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। विद्यालय की ओर से कक्षा 12 के छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए तथा उन्होंने अपनी जिम्मेदारी कक्षा 11 के छात्रों को हस्तांतरित की।ग्रैंड फिनाले के साथ ही विद्यालय की मधुर यादें लेकर छात्र परिसर से विदा हुए। समस्त समझ हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जो विद्यार्थियों के जीवन में एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया।


No comments:
Post a Comment