वृदावन के कलाकारों ने पेश किया नृत्य 

 मेरठ। जीआईसी मैदान में चल रही मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी  में शुक्रवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृदावन से आए कलाकारों ने बृज महोत्सव, फूलों की होली एवं वृन्दावन का मशहूर नृत्य  कर जमकर तालियां बटौरी । 

  सांस्कृतिक  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओबीसी रहे।  दोनाे अतिथियों ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए प्रदर्शनी स्थल से ग्रामोद्योग वस्तुएं एवं खादी उत्पादों की खरीदारी करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त मेले में आने का आग्रह किया गया। शनिवार को प्रदर्शनी का आखिरी दिन है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts