छात्रवृत्ति पाकर छात्र -छात्राओं के खिले चेहरे 

कक्षा पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्र-छात्राओं के मध्य छात्रवृत्ति वितरण

 मेरठ। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में कक्षा पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्र-छात्राओं के मध्य छात्रवृत्ति वितरण किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले उक्त छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी  के निर्देशन में जनपद मेरठ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कराया गया

। जनपद मेरठ के मेरठ इंस्टीटयूट आफ टैक्नोलॉजी मेरठ(एम0आई0टी0) में सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ एवं  शैलेश राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मेरठ द्वारा छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये गये। साथ ही जनपद मेरठ के ज्ञानभारती इंस्टीटयूट ऑफ मेनेजमेण्ट स्टडीज जेवरी मेरठ, स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज हस्तिनापुर मेरठ, सेन्ट जोजफ गर्ल्स डिग्री कालेज सरधना मेरठ, डी0पी0एम0 इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन बहसुमा मेरठ, कालेज ग्रुप आफ इंस्टीटयूट मेरठ व जनपद के अन्य विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण कराया गया। जनपद मेरठ में  25 जनवरी को अनुसूचित जाति के 3160, सामान्य वर्ग के 742, पिछड़ा वर्ग के 2620 और अल्पसंख्यक वर्ग के 1691 कुल 8213 छात्र/छात्राओं को तथा वर्तमान तक सभी वर्गों में 16230 छात्र/छात्राओं को छात्रवृति व शुल्कप्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व समस्त वर्गों के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts