अवैध संबंधों के शक में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या
घटना के समय पत्नी अस्पताल से नौकरी कर घर लौट रही थी
-पति से विवाद के कारण तीन बच्चों के साथ गोकलपुर में रहती थी
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के गोकलपुर गांव में अवैध सबंध शक के चलते पति ने अपनी अर्धागिनी की चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार डाला। आरोपी अपनी पत्नी के शरीर पर तब तक वार करता रहा जब तक सकी मौत नहीं हाे गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्यामनगर मोहल्ला निवासी समीना का 19 साल पहले गढ़मुक्तेश्वर निवासी वकील से निकाह हुआ था। वकील मेरठ में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ट्रक चालता है। इसके चलते वह पत्नी के साथ गढ़मुक्तेश्वर से आकर गोकलपुर में रहने लगा था। यहीं वकील की बहन भी रहती हैं। वकील का भांजा गुड्डू अक्सर उसके घर आता जाता था। वकील को शक था कि गुड्डू के पत्नी से संबंध है, जबकि समीना छह बच्चों की मां थी। इस बात को लेकर दंपती में तकरार होने लगी थी। पति से लड़ाई करने के बाद समीना वर्ष 2022 में मायके चली गईं। एक साल बाद वकील समीना को मायके से ले आया था। फिर विवाद होने पर समीना मायके चली गई थी।
सोमवार रात साढ़े आठ बजे समीना ड्यूटी से लौट रही थी। इसी दौरान कमालपुर गांव के बाहरी छोर स्थित मदरसे के पास वकील समीना के आने का इंतजार कर रहा था, जैसे ही समीना वहां पहुंची वकील ने चाकू से कई वार कर उसे मौत के घात उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर जांच पड़ताल आरंभ की। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली । मेडिकल थाने की पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपी को गढ़मुक्तेश्वर से आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
छह बच्चों का बंटवारा किया
इसी विवाद में वकील ने छह बच्चों का बंटवार किया। तीन बच्चे समीना के हिस्से में आए और तीन बच्चों को वकील अपने साथ ले गया। कुछ माह मायके में रहने के बाद समीना तीन बच्चों को लेकर गोकलपुर में अलग से किराए के मकान में रहने लगी और बच्चों की परवरिश के लिए एक अस्पताल में वार्ड आया की नौकरी करने लगी। इस नौकरी से भी वकील नाराज था। परिजनों का कहना है कि वकील ने मायके में जाकर समीना के मामा के बेटों की धमकी दी थी और कहा था कि अगर समीना ने वार्ड आया की नौकरी नहीं छोड़ी तो उसकी हत्या कर देगा, लेकिन पुलिस ने इस बात से इन्कार करते हुए बताया, वकील को पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
बोले अधिकारी
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया आरोपी का आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दियाहै।


No comments:
Post a Comment