खड़े गन्ने का सर्वे, बीज सुरक्षा और किसान हित की  बुनियाद हैः राजीव राय 

    पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना कृषकों के पास कुल सट्टे से अधिकआपूर्ति योग्य खड़े गन्ने की खरीद चीनी मिल द्वारा 

एडिशनल बांडिंग के रूप में कीे जायेगी

आपूर्ति हेतु गन्ने की सामयिक खपत के लिए पेराई योग्य खड़े गन्ने का संयुक्त सर्वे चीनी मिल एवं विभागीय कार्मिकों द्वारा किया जायेगा

सर्वे से प्राप्त आंकड़े किसानवार फीडिंग के माध्यम से एस.जी.के. प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाएंगे

खड़े गन्ने का सर्वे 20 जनवरी से 5 फ़रवरी, 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

   मेरठ।   मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त, राजीव राय ने बताया कि प्रदेश में पेराई सत्र 2025-26 को गति देने के लिए खड़े गन्ने के संयुक्त सर्वे को निर्णायक रणनीति के रूप में लागू किया जा रहा है। मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देशों के तहत अब खेतों में उपलब्ध अतिरिक्त पेराई योग्य गन्ने की पहचान कर क्षेत्र में उपलब्ध अतिरिक्त आपूर्ति योग्य गन्ने की खरीद सम्बन्धित चीनी मिल द्वारा एडिशनल बांडिंग के रूप में की जायेगी। 

     उन्होंने बताया कि एडिशनल बांडिंग की इस व्यवस्था के तहत किसानों के पास उपलब्ध अतिरिक्त गन्ना अब अनदेखा नहीं रहेगा। इससे एक ओर मिलों को समय पर गन्ना उपलब्ध होगा, वहीं दूसरी ओर किसानों को अपने गन्ने की तेज़ और सुनिश्चित खपत का मार्ग मिलेगा। 

    श्री राय ने बताया कि वर्तमान समय को सर्वेक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मानते हुए, चीनी मिलों एवं विभागीय कार्मिकों को खेतों में खड़े गन्ने की किस्म-वार पहचान, संदिग्ध प्लाटों का चिन्हांकन, बीज प्रयोजन हेतु उपयुक्त प्लाटों का चयन तथा शुद्ध एवं संस्तुत प्रजातियों के बीज संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बीज गन्ना केवल सत्यापित एवं प्रमाणित स्रोतों से ही सुरक्षित किया जाए।

    यह भी बताया कि गन्ना विभाग एवं चीनी मिलों के कार्मिकों की संयुक्त टीमें एडिशनल बांडिंग हेतु खडे़ गन्ने का सर्वे 20 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करेंगी। सर्वे से प्राप्त आंकड़े किसानवार फीडिंग के माध्यम से एस.जी.के. प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाएंगे। इसके उपरांत नियमों के अनुसार एडिशनल बांड जारी कर शेष पेराई योग्य गन्ने की सुनिश्चित खरीद की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts