एससी अधिवक्ता संघ ने आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की
मेरठ।सरधना के कपसाड़ में दलित महिला की हत्या के बाद आरोपी द्वारा किशोरी के अपहरण के बाद यह मामले सुर्खियों में बना हुआ है। इसी को लेकर शुक्रवार को एससी अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसएसपी के न मिलने पर सीओ सदर कैंट को ज्ञापन देते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई अपहरण हुई किशोरी की बरामदगी व परिवार को एक करोड का मुआवजे की मांग की है।
एसएसपी कार्यालय पर अन्य अधिक्ता के साथ संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार राजवाल ने बताया सरधना के कपसाड में ठाकुर समाज के एक युवक ने किशोरी के साथ छोड़छाड का विरोध करने पर उसकी मां पर फरसे से वार कर मौत के घाट उतारते महिला की किशोरी का अपहरण कर लिया। जिसका अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पायी है। यह पुलिस की कार्य प्रणाली की पोल खोल रही है।
उन्होंनें ज्ञापन के माधयम से मृतका सुनीता, अपहृत अंजली उर्फ रूबी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की भी कार्यवाही की जाए। हत्यारों / अपहरणकर्ता के घरों पर विधि प्रक्रिया के तहत बुलडोजर कार्यवाही कर ध्वस्थ किये जाए। मृतक के परिवार को एक करोड़ रूपये दिलाये जाए। मृतक परिवार को लाईंसेंन्स दिलाये जावे व सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मृतक के परिवार को 5 बीघे का पटटा दिलाया जाए।अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत काम दिलाया जाए। अभियुक्तों पर NSA की कार्यवाही की जावे। अतः इस ज्ञापन के माध्यम से हमारी माँगें पूरी की जाए।


No comments:
Post a Comment