जब  सिविल एसओ पर भड़के भाजपा महानगर अध्यक्ष 

 बोले दिमाग ठीक कर दूंगा,कार्यकर्ताओं की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

 डिप्टी सीएम के आने से पहले सर्किट हाउस में विवाद

मेरठ।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मेरठ सर्किट हाउस पहुंचने से पहले ही बुधवार शाम बखेड़ा हो गया। यहां हॉल में बैठे पार्टी पदाधिकारी को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी दनदनाते हुए सर्किट हाउस पहुंचे।

महानगर अध्यक्ष  सिविल लाइन प्रभारी  से बोले- दिमाग ठीक कर दूंगा। तुम्हें बता रहा हूं बिल्कुल ठीक हो जाओ। कार्यकर्ताओं की बेइज्जती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। शोर सुनकरसीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला।

दरअसल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बुधवार शाम मेरठ सर्किट हाउस पहुंचना था। इसलिए काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सर्किट हाउस पहुंच गई। कुछ पदाधिकारी अंदर हाल में जाकर बैठ गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन सौरभ शुक्ला ने कुछ पुलिस कर्मियों को अंदर भेज कर इन सभी पदाधिकारी को बाहर निकाल दिया। इसके बाद पदाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को फोन कर दिया।

आते ही एसएचओ  पर भड़के विवेक रस्तोगी

शिकायत मिलते ही महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सर्किट हाउस पहुंच गए। वह सीधे उस दरवाजे पर पहुंच गए, जहां कार्यकर्ताओं को रोका गया था। पार्टी पदाधिकारियों ने जब उनसे शिकायत की तो वह भड़क गए। SHO सिविल लाइन सौरभ शुक्ला वहां पहुंचे तो वह उन पर भी भड़क गए।

सीओ सिविल लाइन ने स्थिति को संभाला

इसके बाद महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी कार्यकर्ताओं के साथ हाल से बाहर निकल आए। सर्किट हाउस के मुख्य हाल के बाहर यह नोकझोंक हो रही थी। शोर सुनकर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी वहां आ गए। उनके सामने भी महानगर अध्यक्ष एसएचओ सिविल लाइन को लेकर नाजगी जताते दिखे। वह कार्यकर्ताओं को लेकर हाल के बाहर निकल आए। सीओ ने फिर उनसे बात की और डैमेज कंट्रोल का प्रयास शुरू कर दिया।

सीओ  सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत यह किया गया था। महानगर अध्यक्ष ने इंस्पेक्टर पर जानबूझकर कार्यकर्ताओं को बेइज्जत करने का आरोप लगाया।

किरकिरी के बाद दूर जाकर खड़ी हुई पुलिस

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के व्यवहार से खलबली मच गई। कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक कई आरोप पुलिस पर लगाने शुरू कर दिए। जैसे तैसे स्थिति को संभाल गया। मामला पुलिस अफसरों तक भी पहुंचा, लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। नतीजा यह है हुआ की किरकिरी होने के बाद पुलिस उस जगह से काफी दूर जाकर खड़ी हो गई।

महानगर अध्यक्ष बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं

भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया- सर्किट हाउस के मुख्य हॉल में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने जाते ही उनसे लिस्ट मांगी और अभद्रता करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया। इनमें कई महिला कार्यकर्ता भी थी। मुझे जब इसकी जानकारी लगी तो मैं मौके पर पहुंचा और नाराजगी व्यक्त की। मैंने स्पष्ट कर दिया कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts