संविधान बचाने को कांग्रेस 100 दिन चलाएगी अभियान 

 पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं की पत्रकार वार्ता

मेरठ। केंद्र सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसे बचाने के लिए सौ दिन का अभियान चलाने का ऐलान किया। सोमवार को  बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने इसकी घोषणा की।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल  एवं पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान के स्वरूप से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने   केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों  पर लोकतंत्र को कमजोर करने, गरीब-किसान विरोधी नीतियां अपनाने और मतदाता अधिकारों पर हमला करने के आरोप भी लगाए। इस दौरान वोट चोरी से लेकर एसआईआर जैसे अभियान पर भी कांग्रेस नेताओं ने कटाक्ष किए। ऐलान किया गया कि कांग्रेस संविधान के स्वरूप को बचाने के लिए 100 दिनों तक आंदोलन करेगी।सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश शुक्ल ने आरोप लगाया कि भाजपा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी हो या कोविड महामारी, मनरेगा ग्रामीण भारत के लिए जीवन रेखा साबित हुई। सौ दिन के आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन 100 दिनों में प्रदेश भर में 30 से अधिक संविधान संवाद महापंचायतें आयोजित की जाएंगी और इनकी शुरुआत 24 जनवरी को सीतापुर से होगी। जिसके बाद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि पार्टी के 140 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेरठ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में पार्टी से संबंधित फोटो प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, जिला मीडिया प्रभारी सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाहा, हेमंत प्रधान और एसके शाहरुख मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts