सुहागरात पर घर से भागा दूल्हा हरिद्वार में मिला
-पुलिस से बोला, नर्वस होने के कारण चला गया था
-पांच दिन पहले निकाह कर दुल्हने को घर लाया था
मेरठ। सुहागरात पर घर से गायब हुए दूल्हे को पुलिस ने आखिरकार पांच दिन की भागदौड़ के बाद हरिद्वार से बरामद कर लिया। हालांकि पूछताछ में वह घर से जाने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है पर पुलिस में चर्चा है कि शादी के बाद नर्वस होने की बात दूल्हे में बताई है।
सरधना कस्बा निवासी मोहसिन 26 नवंबर को बारात लेकर मुजफ्फरनगर गया था। रात में निकाह होने के बाद 27 नवंबर की सुबह दुल्हन को घर लेकर आया था। सुहागरात से पहले वह बल्ब लेने की बात कहकर घर से गया था। देर रात तक जब वह लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की,लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मोहसिन की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस की दो टीमें मोहसिन की तलाश में लगी थी। मोहसिन की शादी के दूसरे दिन ही उसकी दो बहनों का निकाह था। परिजनों को मोहसिन के बिना हो दोनों बेटियों को निकाह के बाद घर से विदा किया। सीओ सरधना ने आशुतोष कुमार ने बताया, मोहसिन की लोकेशन रविवार को हरिद्वार में मिली थी। सोमवार को पुलिस टीम हरिद्वार से मोहसिन को लेकर आ गई और पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। हालांकि मोहसिन घर से क्यों गया था, इस पर पुलिस खुलकर कुछ नहीं बताया है पर पुलिस में चर्चा है कि मोहसिन शादी के बाद नर्वस होने के कारण घर से चला गया था।


No comments:
Post a Comment