पेट्रोल डालकर बाइक व स्कूटियों में आग लगाने वाले आरोपी दबोचे
-महिला ने दरोगा पर लगाया था आग लगवाने का आरोप
मेरठ। थाना लोहिया नगर थाना क्षेत्र में महिला के घर के बाहर खड़ी स्कूटी में बाइक लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार होने वालों में एक दरोगा भी शामिल है जो वर्तमान में निलंबित चल रहा है।
बतादे काशीराम कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनके यहां यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा की पत्नी मेकअप कराने आती रहती है। जिनके साथ उनके पति दरोगा भी कई बार उनके पार्लर पर आए। इसी बीच उनकी दरोगा से जान पहचान हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा पुलिस का रोब दिखाते हुए उनके साथ शारिरिक संबंध बनाना चाहता था। जिसकी शिकायत वह उसकी पत्नी से भी कई बार कर चुकी थी, लेकिन वह उसके बाद भी परेशान करता रहा और वह विरोध करती रही। इस बात से नाराज होकर 29 नवंबर को दरोगा अपने एक साथी के साथ घर पर आया और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए चला गया। जिसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी व पूरी घटना से अवगत कराया। डायल पुलिस को देख दरोगा वहां से चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि इस बात से नाराज दरोगा ने देर रात अपने दो साथियों को भेजकर उनके घर के बाहर खड़ी एक बाइक व दो स्कूटियों पर पेट्रोल डलवाकर आग लगवा दी। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसको महिला ने थाना पुलिस को दी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला ने दरोगा व दो अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी
बोले अधिकारी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की तैयारी के आधार पर जांच में आप सत्य पाए गए हैं जिसके आधार पर बागपत में प्रहलाद निलंबित दरोगा से प्रकाश और आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है


No comments:
Post a Comment