हंगामे के बीच लोकसभा में 'जी राम जी' बिल पास
विपक्ष ने फाड़ी कॉपी, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
शिवराज सिंह बोले- 'अब कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए'
नई दिल्ली (एजेंसी)।
मनरेगा स्कीम का नाम बदलने वाले बिल लोकसभा में पास हो गया है। इस बिल का नाम वीबी- जी राम जी रखा जाना है। बिल पर लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद इसे पास कर लिया गया है। हालांकि इस दौरान भारी हंगामा भी देखने को मिला। दरअसल, जब ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह सिंह 'जी राम जी' बिल पर उठे सवाल पर जवाब दे रहे थे, इस दौरान विपक्ष इस बिल की काफी को फाड़ कर उछाल दिया। विपक्षी वेल में आ गए और हंगामा किया।
लोकसभा में जैसे ही मनरेगा स्कीम का नाम बदने वाला बिल पास हुआ, वैसे ही विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे पहले कुछ सांसद वेल तक आ गए और बिल की कॉपी को फाड़कर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह सिंह के ऊपर फेंक दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को पूरे दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विपक्ष को जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने योजनाओं के नाम महात्मा गांधी के ऊपर नहीं बल्कि नेहरू परिवार के नाम पर रखे गए।
शिवराज सिंह ने कहा, "गांधी जी के नाम पर रोने वाले विपक्ष को याद रखना चाहिए कि गांधी जी ने यह भी कहा था कि अब आजादी मिल गई और कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। कांग्रेस की जगह लोक सेवक संघ बनाना चाहिए। लेकिन नेहरू जी ने सत्ता से चिपके रहने और आजादी के आंदोलन का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस भंग नहीं की।"
उन्होंने आगे कहा मोदी सरकार ने नरेगा सही तरह से लागू करने का काम किया है। इसमें कई तरह की कमियां थीं और मोदी सरकार ने इन कमियों को दूर किया है।


No comments:
Post a Comment