टीएमसी सांसद पर सदन में ई सिगरेट पीने का आरोप

 स्पीकर बिरला बोले-  होगी कार्रवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)।
संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार यानी आज सदन की कार्यवाही जारी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा कि टीएमसी सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी सीट से खड़े होकर स्पीकर से कहा कि उनके पास सदन के नियमों को लेकर एक सवाल है। अनुराग ने कहा, 'जब पूरे देश में ई-सिगरेट पर बैन लगा दिया गया है तो क्या सदन के अध्यक्ष ने इसे सदन में पीने की अनुमति दी है?' इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- नहीं। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीएमसी सदस्य सदन में इसे पी रहे हैं। वे सदन में बैठे हैं और इसे पी रहे हैं। आपको इसकी जांच करवानी चाहिए।
अनुराग की टिप्पणियों के बाद सदन में हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। वहीं, सदन को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि मैं सदस्यों से फिर से अनुरोध करना चाहूंगा कि सदन के नियमों और परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए। अगर ऐसा कोई मामला मेरे सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि साल 2019 में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, आयात, वितरण और बिक्री पर बैन लगा दिया था। दिसंबर 2019 में संसद के दोनों सदनों ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) निषेध विधेयक, 2019 पारित किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts