दिनदहाड़े आढ़ती के आवास से दो करोड़ के चोरी
-पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
मेरठ। फल आढ़ती के आवास पर दिनदहाड़े चोरों ने लगभग दो करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना स्थल से मात्र दस कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। सूचना पर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई है जो घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटव गेट स्थित बनियापाड़ा में फल आढ़ती हाजी इरशाद का मकान है। मकान से दस कदम की दूरी पर चौकी बनियापाड़ा है। 20 दिन पहले इरशाद ने अपनी बेटी तमरीन की शादी लिसाड़ी गेट के नीचा सद्दीक नगर में आढ़ती हाजी नौशाद के बेटे भूरा से की थी। इस शादी में लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इरशाद ने अपनी बेटी तमरीन को करीब 1 किलो सोने और डायमंड के जेवरात दिए थे। इरशाद ने बताया कि उनकी बेटी तमरीन कुछ दिन पहले अपनी ससुराल से उनके घर आई हुई थी। घटना वाले दिन सुबह इरशाद अपनी आढ़त पर चले गए थे। घर में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा मौजूद थे।
गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे सोहेल नाश्ते का सामान लेने घर से निकला। आधे घंटे बाद जब वह घर लौटा, तो देखा घर के अंदर सामान फैला पड़ा है और सेफ अलमारी का ताला टूटा हुआ है। उसके अंदर रखा सामान चोरों ने चोरी कर लिया। जिसमें सोने, चांदी और डायमंड की ज्वेलरी सहित नकदी चोरी कर ली है। जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने इरशाद के मकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और चोरों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया आढ़ती के मकान में चोरी की घटना घटित हुई है। घटना के समय परिवार के लोग अंदर कमरें में सो रहे थे। अलमारी के ताले चाबी से खोले गए है। अलमारी में किसी प्रकार की कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। घर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए जिसके अंदर कोई व्यक्ति आता व जाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्र के लोगो ने लगाया आरोप बंद पड़ी रहती है चौकी
चोरी की घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना स्थल से मात्र दस कदम की दूरी पर बनियापाड़ा पुलिस चौकी है। उसके बाद भी बमदाश चोरी की घटना का अंजाम देकर आसानी से निकल गए। अधिकतर देखा जाये तो पुलिस चौकी बंद पड़ी रहती है। इस पर तैनात पुलिसकर्मी भी यहां पर मौजूद नहीं रहते है। जिसकी वजह से बदमाश चोरी घटना को आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए।
चोरों की तलाश में दो टीम की गई गठित
करोड़ो की चोरी की घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम गठित की है। जो आरोपी की तलाश शुरु करते हुए घटना स्थल के पासपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश में लग गई।
सीसीटीवी फुटेज में कोई व्यक्ति नहीं दिखाई दिया
पुलिस द्वारा घर मे व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अंदर कोई व्यक्ति अंदर आता व जाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा नहीं है। उन्होंने अलमारी का ताला खोलने के लिए चाबी का प्रयोग किया है। जिस अलमारी में से चोरी हुई उसी कमरें के अंदर परिवार के लोग सो रहे थे। मामला संदिग्ध लगा रहा है परिवार से पूछताछ की जा रही है।


No comments:
Post a Comment