प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई

गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई अंगूठी
नई दिल्ली (एजेंसी)।कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा बेग को अंगूठी पहनाते हुए शादी के लिए प्रपोज किया और अवीवा ने भी रेहान का प्रपोजल स्वीकार करते हुए शादी के लिए हामी भर दी है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान पिछले 7 साल से अवीवा को डेट कर रहे थे। वाड्रा परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। वहीं, अब दोनों की सगाई हो चुकी है।

अवीवा बेग की बात करें, तो वो दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। दोनों परिवारों ने रेहान और अवीवा के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।
रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट हैं, जो 10 साल की उम्र से दुनिया के अलग-अलग कोनों की खूबसूरत तस्वीरें खींचते रहे हैं। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी करते हैं।
रेहान का कहना है कि उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें फोटोग्राफी के लिए बचपन से ही प्रेरित किया है। उनके नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का शौक था। वहीं, अब रेहान इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रेहान की मंगेतर अवीवा बेग की बात करें, तो उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts