राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने फर्जी कागजात दिखाकर खरीदी जमीनें - संदीप पहल 

 पत्रकार वार्ता कर राज्यमंत्री पर लगाए आरोप 

मेरठ। बिजली राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार को  कायस्थ गांवड़ी गांव में शांति निकेतन ट्रस्ट द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित पट्टे गलत तरीके से ट्रस्ट के अध्यक्ष राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा कराए जाने का आरोप समाजसेवी डॉ संदीप पहल द्वारा लगाया गया है। उनका कहना है कि मेरे पास सभी साक्ष्य हैं जो इस बाद को सिद्व कर सकते हैं कि यह सभी बैनामें फर्जी तरीके से कराए गए हैं।

1 दिन ही हुआ सारा काम

संदीप पहल ने कहा कि ट्रस्ट के सभी बैनामों में 1 ही दिन एग्रीमेंट हुआ, साथ ही जमीन बेचने वाले सभी लोगों का मेडिकल भी एक ही दिन हुआ है। सभी फाइलों को एडीएम द्वारा दो ही दिन में अनुमति दे दी जाती है और इसके बाद एक ही दिन में सारे बैनामें भी हो गए।

अनुमति से पहले ट्रस्ट ने खरीद लिए स्टांप

संदीप पहल ने कहा कि मेडिकल होने और एडीएम से अनुमति होने से एक दिन पहले ही सभी पट्‌टों के बैनामें के लिए स्टांप खरीद लिए गए। इसके साथ ही उसी दिन सभी स्टांप टाइप हो गए और 13 तारीख को एक ही दिन में सभी का बैनामा हो गया । ये पूरी प्रक्रिया इस बात को सिद्व करती है कि इस जमीन के पीछे बहुत बड़ा खेल हुआ है।

संस्था पर कहा से आया पैसा

उन्होंने कहा कि दो - तीन संस्थाओं द्वारा पिछले चार साल में 100 करोड से अधिक की जमीन खरीदी गई है। ऐसे में एक यह भी मुद्दा है कि इन संस्थाओं पर एक साथ इतनी जमीन को खरीदने के लिए ट्रस्ट के पास पैसा कहां से आया इसकी भी जांच होनी चाहिए। इसके भी साक्ष्य मेरे पास हैं और मैं जल्द ही सभी बातें सिद्ध करूंगा।

उनका आरोप है कि एक बैनामे में निजी अस्पताल का मेडिकल लगा है जो कि वैध नहीं माना जाता है। इसके बाद भी उसको अनुमति हुई और उसका बैनामा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर की पत्नी के नाम कर दिया गया। ऐसे में अगर इस प्रकार गलत तरीके से काम किया जाएगा तो अन्य सरकारों और भाजपा की सरकार जो जीरो टॉलरेंस का दावा करती है उसमें क्या फर्क है।

इस बारे में जब राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नही हुआ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts