युवक-युवती पर हमला हमला करने आरोपी अरेस्ट
-आबूलेन बाजार में कार सवार युवक-युवती पर किया था हमला
-सदर बाजार पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 18 घंटे में पकड़ा
मेरठ। टशन में भरे बाजार कार सवार युवक व युवती पर हमला कर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी चार छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी छात्र फरार है। सभी आरोपी मेरठ कालेज के छात्र है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी बेखौफ होकर आबूलेन पर दबंगई दिखा रहे थे।
बुधवार दोपहर को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, गंगानगर निवासी शुभम अग्रवाल ने सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें शुभम ने बताया था कि वह अपनी बिजनेस पार्टनर युवती के साथ मंगलवार दोपहर को साकेत से होते हुए कार से आबूलेन जा रहे थे। इसी दौरान दयानंद नर्सिंग होम के पास तीन युवकों की स्कूटी उनकी कार से टकरा गई थी। इस बात पर शुभम ने स्कूटी सवार युवकों को टोक दिया था। इसी बात पर स्कूटी सवार युवकों में अपने तीन अन्य दोस्तों को बुला लिया और आबूलेन स्थित दास मोर्टस के पास कार रोकर युवकों ने शुभम और बिजनेस पार्टनर युवती के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ की थी।
आबूलेन चौकी प्रभारी के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए। मंगलवार शाम को सरेबाजार युवकों की गुंडाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसपी सिटी ने बताया, वायरल वीडियो पर एसएसपी डा.विपिन ताडा ने संज्ञान लेते हुए सीओ कैंट नवीना शुक्ला व सदर बाजार थाना प्रभारी विजय कुमार राय को आरोपियों को पकड़ने का टास्क दिया था। एसपी सिटी ने बताया, मंगलवार रात में वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की गई।
रात भर सदर बाजार थाना पुलिस ने दबिश देकर 18 घंटे के अंदर चार आरोपी मुकुल त्यागी निवासी सरस्वती विहार रोहटा रोड, ध्रुव राणा निवासी शिवराम पुरम रोहटा रोड, दक्ष चौधरी निवासी शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट व आदित्य लूथरा निवासी शिव शंकरपुरी ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके दो साथी तुषार शेखवात निवासी जीवना गांव थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर व नमन पता अज्ञात फरार हैं। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम दबिश दे रही है। एसपी सिटी ने बताया, सभी आरोपी मेरठ कालेज के छात्र हैं। मुकदमे में कातिलाना हमले की धारा बढ़ा दी गई है।


No comments:
Post a Comment