तीन दिन समय एसआईआर फार्म भरें - डीएम
जिले में अभी तक 97 प्रतिशत विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य
64 प्रतिशत मतदाताओं की हुई मैपिंग , 11 के बाद जारी होगें नोटिस
मेरठ। जिले में प्रशासन की देखरेख में चल रहा विशेष सघन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो है। जिले में अभी तक हिस्तनापुर विधानसभा जिले में पहले नम्बर पर चल रहा है। जहां पर अभी 80 प्रतिशत एसआईआर मैपिग का कार्य पूरा किया जा चुका है। अगले तीन दिन में जिलेे की सातो विधान सभा में एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा .वी के सिंह ने मतदाताओं से अपील की है। बचे तीन दिन में मतदाता बीएलओं के माध्यम से अपना फार्म कम्पलीट करें ।
मीडिया को जानकारी देते हुए डीएम - जिला निर्वाचन अधिकारी डा वी के सिंह ने बताया में एसआईआर की अंतिम तारीख 11 दिसम्बर है। जिले में अभी सातो विधान सभा में 97 प्रतिशत एसआईआर का कार्य किया जा चुका है। जबकि 64 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। बचे शेष तीन दिन में एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि जिन मतदाताओं ने 2003 के अनुसार अपनी डिटेल बीएसओ को नहीं दी है। वह बचे तीन दिन में उपलब्ध करा दे।वरना उनका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। अगर मतदाता के आसपास अपात्र मतदाता का नाम है तो इसकी जानकारी बीएसओ को जरूर दे। उन्होंने बताया जिनका नाम में त्रुटि है तो वह बीएलओ से सही कराले । आगामी 10 व 11 को बीएलओ के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएगा। जिन्होंने एसआईआर का फार्म नहीं भरा।
निगम की कूढा उठाने वाले गाडियाें से कराया प्रचार
बचे शेष दिनोंने एसआईआर का प्रचार करने के लिए निगम की कूढ़ा उठाने वाली गाडियों के माध्यम से बकायदा प्रचार कराया जा रहा है। जहां पर कूढा गाडी नहीं जा पा रही है वहां पर ई रिक्शा के माध्यम से प्रचार व प्रसार कराया जा रहा है।
राजनीतिक दलों ने एसआईआर फार्म भरवाने के लिए ताकत झोंकी
सातो विधान सभा में मतदाताओं का एसआईआर फार्म भरवाने के लिए राजनीतिक दल आगे आगे गये है। भाजपा, रालोद ,सपा, आम आदमी पार्टी व बसपा , आजाद समाज पाटीे नेताओं व पार्टी के पदाधिकारी अपने -अ अपने क्षेत्र में मतदाताओं के घर घर जाकर उनके एसआईआर फार्म के बारे में पूछताछ कर रहे है। अगर किसी का फार्म नहीं भरा गया है तो मतदाता का फार्म भरवा कर बीएलओ से सम्पर्क कर उसे जमा करा रहे है।
बूथो पर लगी भीड़
एसआईआर फार्म भरवाने को लेकर शहर मेें विभिन्न स्थानों पर बनाए गये बूथों पर ऐसे लोगों का पहुंचना आरंभ हो गया है। जिन्होंने अपना एसआईआर फार्म भरा है। सोमवार को शास्त्री नगर, अहमद नगर , इस्लामाबाद, रसीद नगर , किदवई नगर , लिसाडी गेट , जाग्रति विहार, शेर गढ़ी आदि स्थानों पर भीड़ देखी गयी। इसमें सबसे ज्यादा ऐसे नौकरी पेशा मतदाता मिले जो नौकरी व मजदूरी कर रहे है।
2.5 वोटर अभी तक मिले संदिग्ध
विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान अभी तक जिले में 2.5 से अधिक संदिग्ध वोटर मिले है। जिसमें से 46,780 वोटराें के नाम हटाए जा चुके है। जिनकी मौत हो गयी है। या मेरठ छोडकर अन्य जिलो में बस गये है।



No comments:
Post a Comment