आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस पाने वाले पहले अभिनेता बने आमिर खान
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस मिला है। आमिर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी जबरदस्त एङ्क्षक्टग ने कई कल्ट फिल्म दी हैं और उन्होंने लगातार मनोरंजन की दुनिया में ऐसा योगदान दिया है, जिसने इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। उनकी इसी बेहतरीन सफलता और काम के सम्मान में, आमिर खान को पहला आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया है। आमिर पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस मिला है।
यह सम्मान मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को समर्पित है, जिसे उनके परिवार ने शुरू किया है। इस सम्मान को आमिर ने बोमन ईरानी के हाथों हासिल किया। ऐसे में इस ग्रैंड अवॉर्ड नाइट की झलकियां शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, एक दिग्गज को सबसे यादगार तरीके से सम्मानित करते हुए, आमिर ने बोमन के हाथों पहला आरके लक्ष्मण एक्सिलेंस अवॉर्ड हासिल किया।


No comments:
Post a Comment