पति की हत्या कराने वाली सुमाएला दिल्ली से गिरफ्तार

प्रेमी अब भी फरार; मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया खुलासा

मेरठ। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मेरठ निवासी सलमान की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सुमाएला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सुमाएला पर अपने प्रेमी वसीम उर्फ खटमल के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस फरार प्रेमी की तलाश कर रही है। सलमान का शव कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मिला था।

 लिसाड़ीगेट स्थित अहमदनगर निवासी सलमान के भाई नौशाद ने सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखकर उसकी पहचान की थी। इसके बाद नौशाद ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर पहले ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि सलमान की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सुमाएला और उसके प्रेमी वसीम ने रची थी। घटना के बाद से दोनों अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

शुक्रवार को पुलिस ने सुमाएला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वसीम उर्फ खटमल अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts