शोभित विविके विद्यार्थी वैश्विक शिक्षा मंच पर स्थापित कर रहे हैं सशक्त पहचान
मेरठ।शोभित विश्वविद्यालय के विधि एवं संवैधानिक अध्ययन संकाय की पूर्व छात्रा (2019–2024 बैच) इशिका चौहान ने यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से विधि स्नातकोत्तर (LL.M.) की उपाधि प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इशिका की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि शोभित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आज विश्व की शीर्ष विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित हो रहे हैं, जो विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ अकादमिक मार्गदर्शन और उत्कृष्ट छात्र प्रोग्रेशन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।वर्तमान में अनेक प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालय शोभित विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक सहयोग, संयुक्त शोध और छात्र–शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों हेतु रुचि व्यक्त कर रहे हैं, जो विश्वविद्यालय की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।इस अवसर पर संकाय सदस्यों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने इशिका चौहान को हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगी।


No comments:
Post a Comment