दीन के नाम पर एकत्र हो और खर्च करो : मौलाना मुगीसी 

मेरठ। दीन के नाम पर जमा होना और इस पर व्यय करना अल्लाह की रहमतों और सदकर्मों के स्वीकार होने की निशानी है। ये विचार बुधवार को मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजारे हुसैनिया मेरठ के 106 वें वार्षिक जलसे की महिला गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध आलिम ए दीन मौलाना हकीम मुहम्मद अब्दुल्लाह मुगीसी ने व्यक्त किए। उन्होने हजरत आयशा और हजरत फातिमा का उदाहरण देकर कहा कि उन्होने भूखे प्यासे रहकर पूरे विश्व को इस्लामी शिक्षाऐं पहुंचने का कर्तव्य निभाया। उन्होने आगे कहा कि इदारे (मदरसे) की उन्नति और विकास में हमारी मां बहनों और बेटियों की भूमिका भी प्रशंसनीय है। जामिया की छात्राओं नें लगभग दो घण्टे तक तिलावत, नात, नज्म और तकरीरें पेश कि। इसके बाद डाॅ.  जीनत मेहताब ने बच्चों को दीनी शिक्षा इस्लामी संस्कार से सुसज्जित करने विशेषतः लड़कियों को कुरान और हदीस के अनुसार दहेज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने का सन्देश दिया। मुरादाबाद से आईं  मुअल्लिमा तहजीब फातिमा ने झूठ से बचने और शरियत के अनुसार सादगी से जीवन बिताने पर जोर दिया। हापुड़ की मुअल्लिमा शहरीन ने दीनदार बनने और दीन की राह में व्यय करने का महत्व बताया। मौलाना मुन्काद अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts