अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का विजेता बना मेरठ विवि कैंपस
दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का मेरठ कॉलेज में हुआ समापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का भव्य समापन आज मेरठ कॉलेज, मेरठ के स्पोर्ट्स एरिना में संपन्न हुआ। समापन समारोह में महाविद्यालय के अवैतनिक सचिव श्री विवेक गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का विजेता सीसीएसयू कैंपस बना।
मुख्य अतिथि श्री विवेक गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और खेलभावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “खेल हमें जीत का संतोष और हार से सीखने का साहस देता है। हार-जीत खेल का स्वाभाविक हिस्सा है, इसलिए न जीत पर अति उत्साहित हों और न ही हार पर हतोत्साहित—हर मैच हमें बेहतर बनाता है।”
आयोजन सचिव प्रोफ़ेसर वीरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 25 टीमों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 टीमों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लीग मैच में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, ए.एस. पी.जी. कॉलेज मवाना, के.डी. कॉलेज मवाना तथा एनसीपीई कॉलेज नोएडा इत्यादि की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीसीएस यूनिवर्सिटी केंपस, द्वितीय स्थान केडी कॉलेज मवाना तथा तृतीय स्थान ए एस कॉलेज, मवाना ने प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार अग्रवाल, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. पवन, प्रो. योगेश, प्रो. अनीता मोरल, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. वंशिका तथा विश्वविद्यालय से डॉ. ओमपाल, डॉ. तरुण, डॉ. कुलदीप मलिक, डॉ. नीतू, डॉ. पूर्णवीर एवं पर्यवेक्षक डॉ. सौरभ उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment