फ्रेशर्स पार्टी ‘अद्धय 2025’ में झूमें आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र

- स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने नए विद्यार्थियों का किया स्वागत 

- मिस्टर फ्रेशर आदित्य यश कुमार और मिस फ्रेशर बनीं एंजेल

मेरठ। आईआईएमटी  विवि  के वाणिज्य विभाग, स्कूल ऑफ कॉमर्स एन्ड मैनेजमेंट, द्वारा अपने परिसर में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी, ‘अद्धय 2025’ का सफल आयोजन किया, जिससे नए छात्रों के लिए एक यादगार और गर्मजोशी भरी शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम नए छात्रों को सहज बनाने और उन्हें अपने वरिष्ठों व शिक्षकों से जोड़ने के लिए आयोजित किया गया था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ विनीत कौशिक (डीन स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट) ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत कुमार ने अपने संबोधन द्वारा नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, गायन और फैशन शो ने जीवंत बना दिया, जिसमें नए छात्रों ने अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ छात्रों ने अपने जूनियरों के लिए विशेष प्रस्तुतियां दीं और उन्हें कॉलेज के जीवन के बारे में बताया। मिस्टर फ्रेशर आदित्य यश कुमार और मिस फ्रेशर एंजेल बने। मिस टैलेंट अमीषा, मिस्टर टैलेंट केशव और ऑलराउंडर का खिताब गीतिका को दिया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के डॉ. प्रियांक, डॉ. शालिनी, डॉ. रश्मि, सुश्री रिचा, डॉ. आशीष, डॉ. राहुल, और विशाल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts