अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर  जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

 मेरठ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ कार्यालय के कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग लिया गया। 

इस अवसर पर डा. अशोक कटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ द्वारा अवगत कराया गया है कि मानवधिकार वे अधिकार होते है, जिनमे जीवन जीने के अधिकार, समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं सम्मान से जीने का अधिकार शामिल है। यदि हम सभी एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करें तो समाज में शान्ति और भाई चारें का वातावरण बना रहेगा। हमें जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव को समाप्त कर मानवता की सेवा करनी चाहिए। मानवाधिकारों में जीवन, स्वतन्त्रता, शिक्षा, काम ओर स्वास्थ्य जैसे बुनियादी अधिकार शामिल है, ये वे मौलिक अधिकार है जो हर व्यक्ति को सिर्फ व्यक्ति होने के नाते मिलते हैं, चाहें उसकी जाति, लिंग, धर्म या राष्ट्रीयता कुछ भी हो। इस शुभ अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम हमेशा दूसरों के अधिकारों का सम्मान करेंगे और एक बेहतर समाज का निर्माण करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts