नीले ड्रम वाली मुस्कान सुनवाई के दौरान बच्ची को गोद में लेकर हुई पेश

-मंगलवार को जिला जज की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई

-विवेचक ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी कोर्ट में हुए पेश, 15 दिसंबर को दर्ज होंगे उनके बयान

मेरठ। मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत हत्याकांड में जेल में बंद नील ड्रम वाली मुस्कान व साहिल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जज की अदालत में पेशी हुई। इस हत्याकांड के विवेचक ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने कोर्ट में हत्या से जुड़े साक्ष्य पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तिथि नियत की गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान विवेचक ने दस महीने बाद मुस्कान और साहिल को देखा था। मुस्कान गोद में बेटी को लिए हुए थी। 

बतादें ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 3 मार्च को सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को चार टुकड़ों में करने के बाद नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया था और ड्रम में ऊपर से सीमेंट और बालू के घोलकर डाल दिया था। इसके बाद मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ घूमने के लिए कैब बुक करके हिमाचल व उत्तराखंड चली गई थी। 17 मार्च को जब दोनों लौट कर आए तो सौरभ हत्याकांड का राजफाश हुआ। 18 मार्च को पुलिस ने मुस्कान व साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च से मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में हैं। इस मुकदमे की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है। अब तक पुलिस कोर्ट में 13 गवाहों के बयान दर्ज करा चुकी है।

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी ने कोर्ट में साक्ष्य पेश किए

सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है। अब तक इस मुकदमे में 14 लोगों की गवाही हो चुकी है। मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी कोर्ट में पेश हुए। उनके सामने ही हत्या में प्रयोग किया सामान खोला गया। हत्या के बाद जुटाए सभी साक्ष्य भी थाना प्रभारी ने कोर्ट में पेश किया। अब इस मुकदमे में 15 दिसंबर को अधिवक्ता थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी से बहस करेंगे। उन्होंने बताया, सुनवाई के दौरान मुस्कान और साहिल वीडियो कांफ्रेसिंग में उनके सामने खड़े हुए थे। मुस्कान बेटी को गोद में लेकर आई थी, जबकि  साहिल ने सिर के बाल कटवा रखे थे।

साहिल ने बच्ची को देखने की बात कही थी मुस्कान से

 मुकदमे की सुनवाई के दौरान साहिल ने जेल प्रशासन के सामने प्रस्ताव रखा था कि वह मुस्कान की बेटी के देखना चाहता है और इस बार सुनवाई के दौरान मुस्कान वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बेटी को लेकर आए। साहिल ने वहीं पर मुस्कान की गोद से बेटी को अपनी गोद में मिला। दोनों बातचीत भी की। जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया, मुस्कान की बेटी को उसकी बैरक में अन्य महिलाएं भी गोद में खिलाती है और जेल प्रशासन से लेकर बैरक की महिलाएं दोनों को अच्छी तरह ख्याल रखती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts