प्रदर्शनी छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि उनके अंदर विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की - हिमाुश गुूप्ता
के एल इंटरनेशन में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में विगत तीन दिनाें से चल रही इसरो विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हो गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेक्रेटरी सीबीएसई एवं रीजनल डायरेक्टर सीबीएसई रीजनल ऑफिस, नाेएडा
उपस्थित रहे ।
हिमांशु गुप्ता एवं सुश्री एस. धारिणी अरुण ने अपने संबोधन भाषण में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक महान उपलब्धि बताया और कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि उनके अंदर विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की नई संभावनाओं को भी जगाती है। साथ ही उन्होंने 2020 के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों व नवाचारों और शिक्षा में गुणवत्ता मे ध्यान केन्द्रित कराया।
विगत तीन दिनों से विद्यालय परिसर में इसरो द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का समापन समारोह के अवसर पर शहर के विविध विद्यालयों से आए प्रिंसिपल्स, वाइस प्रिंसिपल्स, कोऑर्डिनेटर, अभिभावक गण एवं सेक्रेटरी सीबीएसई,हिमांशु गुप्ता एवं रीजनल डायरेक्टर सीबीएसई रीजनल ऑफिस, नोएडा, सुश्री एस. धारिणी अरुण ने भाग लिया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना ने मुख्य अतिथि हिमांशु गुप्ता का तथा डायरेक्टर मनमीत खुराना एवं हरनीत खुराना ने विशिष्ट अतिथि सुश्री एस. धारिणी अरुण का हरित उपहार से स्वागत किया।
दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियां दर्शाते हुए इसरो से आए समस्त वैज्ञानिकों एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों तथा आम जनमानस में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि और जिज्ञासा उत्पन्न करना था जिसमें यह प्रदर्शनी पूरी तरह से सफल रही है। अत्यधिक इंटरएक्टिव डिस्प्ले, सूचनात्मक पैनल, उपग्रह के मॉडल, रॉकेट प्रक्षेपण का प्रदर्शन, ऑर्बिट डेमो, डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं इसरो की स्पेस ऑन व्हील बस सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस समारोह में इसरो के वैज्ञानिक परेश सरवैया एवं राहुल गर्ग ने भी उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न कर अंतरिक्ष तकनीक की प्रगति को दर्शाना है तथा उन्होंने छात्रों व विद्यालय को इसरो के स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट किए।इस अवसर पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि तथा विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों व कोऑर्डिनेटर वर्ग की विज्ञान सम्बंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण कराया गया।
विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को आधुनिक विज्ञान शोध और नवाचार से परिचित होने का अद्भुत अवसर मिलता है यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि उनके लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। अंत में प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हिमांशु गुप्ता, सुश्री एस. धारिणी अरुण, श्री परेश सरवैया एवं श्री राहुल गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
No comments:
Post a Comment