आईजीआरएस पोर्टल में मेरठ रेंज यूपी में प्रथम स्थान
-बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ जिले ने भी पहला स्थान प्राप्त किया
-चारों जिलों के IGRS पोर्टल की डीआईजी खुद कर रहे है समीक्षा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोगों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण के लिए चल रहे जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल में मेरठ रेंज ने नवंबर माह में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण करने के आदेश दे रखे है। ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने बताया, पोर्टल पर आने वाली प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्ता के आधार पर करते है और निष्पक्ष रूप से जांच रिपोर्ट प्रेषित करते है। उन्होंने बताया, नवंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई तो यूपी में मेरठ रेंज को पहला स्थान मिला। साथ ही रेंज के तीन जिले बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ ने भी यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने पर तीनों जिलों की प्रशंसा की। साथ ही रेंज के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जन शिकायतों को शासन की मंशा अनुसार प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण से जहां एक ओर जनता को समय से न्याय मिलता है, वहीं पुलिस के विरूद्ध आने वाली शिकायतों में भी कमी आती है। इसके साथ ही उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा प्रत्येक 15 दिवस में नोडल अधिकारी को खुद करने के आदेश दिए है।


No comments:
Post a Comment