सीएम योगी ने किया किसान पाठशाला का शुभारंभ
बोले- देश के कुल कृषि उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत
बाराबंकी (एजेंसी)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के दौलतपुर में किसान पाठशाला और प्रगतिशील किसान सम्मेलन का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से कम लागत और अधिक उत्पादन पर चर्चा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान पाठशाला के इस कार्यक्रम में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं... हम यहां बहुत नजदीक से देख रहे हैं कि खेती क्या है? खेती की चुनौतियां क्या है? कम लागत और अधिक उत्पादन से हम कैसे किसानों को खुशहाल कर सकते हैं?..."
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास देश की कुल कृषि योग्य भूमि का 11 प्रतिशत है लेकिन यूपी की देश के कुल उत्पादन में हिस्सेदारी 21 प्रतिशत है। सरकार प्रदेश के 28 जिलों में 4000 करोड़ की लागत से खेती में सुधार के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्मश्री और प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। कहा कि अब बिचौलिया नहीं किसान को सीधे रकम मिलती है।


No comments:
Post a Comment