सिद्धांत चतुर्वेदी का वी. शांताराम लुक वायरल
मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने महान फिल्मकार वी. शांताराम के किरदार में ढलने के बाद दर्शकों को हैरान कर दिया है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम पर बन रही इस बायोपिक फिल्म में वे न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अध्यायों में से एक को नए सिरे से जीवंत करने जा रहे हैं। हाल ही में जारी हुआ उनका आधिकारिक फर्स्ट लुक पोस्टर इंटरनेट पर छा चुका है और साथ ही साथ इसने बता भी दिया है कि विंटेज सौंदर्य, दमदार विज़ुअल्स और चरित्र की गहराई को दर्शाता यह पोस्टर फिल्म के भव्य पैमाने और सिद्धांत के समर्पण की मात्र पहली झलक है।
वर्ष 1901 में शांताराम राजाराम वंकुड्रे के रूप में जन्में 'वी. शंताराम' भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रहे हैं। उन्होंने “दो आँखें बारह हाथ”, “झनक झनक पायल बाजे”, “दुनिया ना माने”, “नवरंग” जैसी कालजयी फिल्मों के जरिए एक नया सिनेमाई व्याकरण गढ़ा। सात दशकों के करियर में उन्होंने प्रभात फिल्म कंपनी और राजकमल कलामंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्टूडियो स्थापित किए, और 1985 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts