लाइमलाइट डायमंड्स ने शहर में खोला स्टोर
मेरठ। तेज़ी से उभरते लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड, लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स ने मेरठ में अपना एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर उत्तर भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को और मज़बूत किया है।बेगमपुल स्थित नए स्टोर का उद्घाटन लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के डायरेक्टर, करम चावला ने रीजनल पार्टनर दीपक जैन और दीपांशु जैन तथा ब्रांड की लीडरशिप टीम की उपस्थिति में किया। स्टोर में शानदार नेकलेस, स्टेटमेंट सॉलिटेयर, मॉडर्न ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स और डेली-वियर ज्वेलरी समेत लाइमलाइट की पूरी सिग्नेचर रेंज प्रदर्शित की गई है। स्टोर का इंटीरियर मिनिमल और मॉडर्न है जो ग्राहकों को एक प्रीमियम रिटेल अनुभव देता है। इससे ब्रांड की ज्वेलरी की बारीक कारीगरी, चमक और तकनीकी उत्कृष्टता प्रभावी रूप से उभरकर सामने आती है। लॉन्च के अवसर पर ब्रांड ने डायमंड वैल्यू पर 15% की छूट, मेकिंग चार्जेस पर 15% की छूट, और ₹1 लाख से अधिक की खरीदारी पर मुफ्त गोल्ड कॉइन ऑफर करने की घोषणा की है।


No comments:
Post a Comment