लखनऊ में 74 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या
जांच करने में जुटी पलिस
लखनऊ। लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के यशोदपुरम सेक्टर आई में में लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर गई, तो महिला का शव पीछे वाले कमरे में पड़ा था। गले में चोट के निशान थे। अलमारी का ताला टूटा था। अटैच बेड पर रखा था। पूरे कमरे में सामान बिखरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
घटना मंगलवार रात की है । 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव घर में अकेली रहती थीं। बीती रात को लूट का विरोध करने पर उनकी गया कर दे गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की फुटेज मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। मृतका के घर के सामने बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह का घर है।घर का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी
जानकीपुरम में यशोदपुरम सेक्टर आई में मकान नंबर 129 में 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव अकेली रहती थी। मकान उनकी बहू नम्रता को मायके से मिला था। उनके रिश्तेदार विजय कुमार ने बताया कि घर के सामने रहने वाले दीपू ने बुधवार सुबह फोन किया। उसने बताया- आंटी जमीन पर पड़ी हैं। यह सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे। नीलमा का शव घर के पीछे के कमरे में पड़ा था। सामान बिखरा था।
गले पर वार करके हत्या की गई
ADCP गोपी नाथ सोनी ने बताया कि सुबह 112 पर पड़ोसियों ने सूचना दी थी। मौके कर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा था। गले में चोट के निशान थे। घर का सामान बिखरा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक संदिग्ध लड़का रात में 2:33 पर शॉल ओढ़कर कर जाता दिखा है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
घर में अकेली रहती थीं नीलमा
मृतका की बहन पूनम ने बताया कि नीलमा घर में अकेले रहती थीं। सुबह घर का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी ने फोन करके घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिवार में बहू नम्रता और पोता विभु है। पति रमेश श्रीवास्तव की 25 साल पहले मौत हो गई है। 2018 में बेटे विभोर की भी बीमारी के दौरान मौत हो गई थी।
दिमागी तौर पर कमजोर है बहू
मृतका के समधी केपी सेक्सेना ने बताया- बेटी नम्रता की 2010 में विभोर से शादी की थी। विभोर सिक्योरिटी गार्ड था। बीमारी के चलते 2018 में विभोर की मौत हो गई थी। बेटी नम्रता दिमागी तौर पर कमजोर है। ऐसे में वह ज्यादातर मेरे साथ ही रहती है। रिटायर होने के बाद यह घर खरीदकर बेटी को दिया था। इसमें उसकी सास रहती थी।


No comments:
Post a Comment