आरसीए इलेवन ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराया
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आरसीए इलेवन और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें आरसीए इलेवन ने 4 विकेट से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की ओर से दक्ष ने 44, रितिक ने 37, नीरज ने 35, मौआज ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में ध्रुव ने 4 विकेट, अविरल ने 3, अर्जुन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए इलेवन की टीम ने 16.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मुकुल ने 40, मन्नू ने 43 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से कार्तिक ने दो, आईश ने दो, नीरज ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment