द फैमिली मैन 3’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मुंबई। इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर के नए सीज़न ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में जोरदार ट्रेंड किया। यह यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया समेत 35 से ज़्यादा देशों में टॉप 5 में रहा। इंडिया में भी लांच वीक के दौरान यह 96% पिनकोड तक पहुंच गया, जिससे यह इस फ्रैंचाइज़ी का अब तक का सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला सीज़न बन गया। राज और डीके द्वारा बनाई गई द फैमिली मैन को उन्होंने ही सुमन कुमार के साथ मिलकर लिखा है। सीज़न 3 का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं, जिसमें सुमन कुमार और तुषार सेठ भी बतौर डायरेक्टर जुड़े हैं।
द फैमिली मैन सीज़न 3 में मनोज बाजपेयी लीड में हैं, उनके साथ जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी जुड़ रहे हैं। वहीं पसंद किए जाने वाले बाकी कलाकार शरीब हाशमी, प्रियमणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग समेत कई पुराने चेहरे फिर से सीरीज़ का हिस्सा हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts