तीन दिन में 100 करोड़ के करीब रणवीर की ‘धुरंधर’
मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की है। आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है। ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हुई थी और सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग करते हुए 28 करोड़ का शानदार बिजऩेस किया था। दूसरे दिन शनिवार को 32 करोड़ तक पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने 31.21 करोड़ अपने खाते में जोड़े। फिल्म ने तीन दिन में 91 करोड़ कमा लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ है।


No comments:
Post a Comment