मेरठ के खिलाड़ी UP स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में छाए
मेरठ।सहारनपुर में आयोजित UP जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप( 4 से 6 नवंबर) मैं मेरठ के वेदांत विहान ने सिंगल्स कैटेगरी में कांस्य , युगल में गोल्ड पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने विभिन्न जनपदों से भाग लिया। वेदांत विहान व अरनव की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में अयोध्या के तेजस्वी व यथार्थ को 21-10, 17-21,21-15 से हराया। मेरठ की अन्वी प्रधान ने युगल में अभिया दीक्षित के साथ गोल्ड पदक जीता। इसे जीतकर वेदांत विहान व अन्वी प्रधान ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वेदांत विहान पिछले वर्ष भी स्टेट चैंपियन थे । वेदांत विहान विशेष बैडमिंटन अकादमी में कोच विशेष काकरण,अंशुल ,यश के नेतृत्व में रोज 6 से 8 घंटे प्रैक्टिस करता है , वेदांत व अन्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच माता-पिता व दादा-दादी को दिया। मेरठ के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतकर आने पर जिला बैडमिंटन सचिव राजेश चौधरी, विशेष काकरान, शशिकांत राठी ,सारंग सैनी, आयुषी ,गौरव , अमित चौधरी व अन्य खेल प्रेमियों द्वारा बधाई दी गई।


No comments:
Post a Comment