मोहसिन के घर सांत्वना देने वालों का तांता, अब कांग्रेसी भी पहुंचे

 मेरठ। दिल्ली में हुए बम धमाके में मारे गए मेरठ के मोहसिन के घर शनिवार को भी सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। शनिवार को देर शाम महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मोहसिन के घर पहुंचा और उनके परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मोहसिन के पिता, भाई तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने मोहसिन के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रंजन शर्मा के अलावा पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सुमित विकल, सलीम खान,वोराजू यादव और अवनीश शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts