बिहार चुनाव / एआईएमआईएम की जीत पर मेरठ में मनाई गई खुशियां
मेरठ। बिहार विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच विधायक बनने की खुशी में पार्टी की स्थानीय इकाई ने जश्न मनाया।
पार्टी के हापुड़ रोड स्थित महानगर व जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य फजल करीम ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं जबकि एक सीट मात्र 351 वोटों के अंतर से हारे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी फहीम राजा एडवोकेट, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष उमर हबीब, फहीम अंसारी, पार्षद फ़ज़ल करीम, हस्तिनापुर इकाई के अध्यक्ष अफजाल, इदरीस अब्बासी, शाहरुख, दीनुल हुदा, मो.आसिम, इरशाद, आशु सैफी, अब्दुल रहमान, नाजिम अंसारी और यासर अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment